બુધવાર, 1 જાન્યુઆરી, 2020

Happiness formula

नये साल के लिये ७ सूत्र

१. इस ब्रह्माण्ड के परिपेक्ष में अपने जीवन को देखे। इससे आप अपने भीतर के छोटेपन को छोड़ पायेंगे और जीवन को खुल कर जी पायेंगे।

२. जीवन के उच्चतम लक्ष्य को याद रखे। शिकायत करने के लिये आप यहां नहीं है। आप यहां एक बड़े काम के लिये आये हैं।

३. सेवा करे! जितना अधिक हो सके, अपने आप को समाज के लिये उपयोगी बनाये।

४. यह श्रद्धा और विश्वास रखे कि परमात्मा आपको बहुत प्रेम करते हैं और आपका ख़्याल रख रहे हैं।

५. जैसे हम कैलेंडर पलटते हैं हमें अपने मन को भी पलटना है। भविष्य की तारीखों को अतीत की घटनाओं से न भरे। सीखे और आगे बढ़े।

६. और अधिक मुस्कुराए! सफलता की असली निशानी यह है कि चेहरे पर ऐसी मुस्कुराहट हो जो कोई छीन ना सके।

७. संगीत, प्रार्थना और मौन से अपने आप को पुष्ट करे। ध्यान, प्राणायाम और योग से नवजीवन मिलता है, जीवन में गहराई और स्थिरता आती है।

*गुरुदेव Sri Sri Ravi Shankar ji*

🙏🏻 *नये साल की हार्दिक शुभकामनाएं  जय गुरुदेव*🙏🏻

ટિપ્પણીઓ નથી: