ગુરુવાર, 1 ફેબ્રુઆરી, 2018

I am a doctor


ना मंदिर जाते हैं, ना मदीना जाते है।
हम डॉक्टर है ,अस्पताल के सिवा कही'ना जाते हैं।

ना पूजा करते हैं, ना अदा कोई नमाज़ करते  है।
हम डॉक्टर है, खुदा के बन्दों का इलाज़ करते है।

ना गाने सुना करते हैं, ना गज़ले सुना करते हैं।
हम डॉक्टर हैं, दिलों की धड़कने सुना करते हैं।

अनजान लोगों के दुःख-दर्द  कुछ ऐसे पहचान लेते है।
हम डॉक्टर हैं, नब्ज़ टटोलकर सब हाल जान लेते हैं।

ना गीता, ना बाइबिल, ना क़ुरान के लिए लड़ते है।
हम डॉक्टर है, विल्लियम्स नॉवाक, हैरिसन पढ़ते है।

ना डिस्को में जाते हैं हम, ना डेट पे जाते हैं,
हम डॉक्टर है, अक़सर  घर  देर से जाते है।

खुद ही कहानी लिखते है और खुद ही डायरेक्टर होते हैं।
हम  डॉक्टर हैं, हमारे अपने परदे, अपने थिएटर होते है।

हसरतें हूबहू है, ख़ुदा नहीं, हम भी बनना इंसान भला चाहते है।
हम डॉक्टर है, चाहे कुछ भी हो अपने रोगी का भला चाहते हैं।

ना खाकी पे एतबार है , ना खद्दर पे इतना भरोसा करते है।   
हम डॉक्टर है, लोग हमारे scalpel पे कितना भरोसा करते है।

इश्क़-महरूनी, सर्द-ग़ुलाबी और धानी हम पर सब रँग फ़ब लेते है।
हम डॉक्टर हैं, सफ़ेद एप्रिन के नीचे, जीवन के सब रंग ढक लेते है।

हिन्दू भी खड़ा रहता है,  मुस्लिम भी खड़ा रहता है।
ये डॉक्टर का दिल है,
इंसानियत भीतर रहती है, मज़हब बाहर खड़ा रहता हैं।

ટિપ્પણીઓ નથી: